Monday, March 17, 2025
18.1 C
Delhi
Monday, March 17, 2025
HomeBlogतेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर जंगली सूअर ने किया हमला

तेंदूपत्ता तोड़ने गई महिला पर जंगली सूअर ने किया हमला

बीजापुर एक्सप्रेस >> बीजापुर। आवापल्ली वन परिक्षेत्र के ग्राम बंडारपाल मे एक जंगली सूअर के हमले से एक महिला घायल हो गयी है। महिला तेंदूपत्ता तोडने के लिए जंगल गयी हुई थी। इस दौरान जंगली सुअर ने महिला पर हमला कर उसे घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 6 बजे ग्राम बंडारपाल निवासी चापा लक्ष्मी पति चापा मल्लैया उम्र 49 वर्ष परिवार के साथ पास के जंगल में तेंदूपत्ता तोडने के लिए गयी हुई थी, जंगल में अचानक जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया। परिवार के लोगों ने किसी तरह जंगली सुअर से महिला को बचाया। घायल महिला को परिजनों ने तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आवापल्ली में भर्ती करवाया, जहां उपचार जारी है। उसके बाद वन विभाग को इस घटना की सूचना दी। 

वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया

आवापल्ली वन परिक्षेत्र अधिकारी अगनश्याम भगत ने बताया कि वन्य प्राणीयों के द्वारा क्षति पहुंचाने पर प्रकरण तैयार किया गया है। घायल महिला को उपचार के लिए 1 हजार की राशि दी गई है। परिवार को सहायता राशि दे दी जायेगी।

अघ्गनसिंह भगत, व.परि.अधि.आवापल्ली 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular