Friday, March 14, 2025
23.1 C
Delhi
Friday, March 14, 2025
Homeबड़ी खबरबीजापुर पुलिस और केरिपु 81वी वाहिनी ने भीमाराम में स्थापित किया JTF...

बीजापुर पुलिस और केरिपु 81वी वाहिनी ने भीमाराम में स्थापित किया JTF (Joint Task Force) नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैम्प।

◼️भीमाराम क्षेत्र में बीजापुर- उसूर- कोत्तापल्ली होते चेरला (तेलंगाना) को जोड़ने वाली सड़क का सुरक्षा के साये में होगा जल्द निर्माण।

◼️15 अगस्त 2024 के बाद से अब तक दक्षिण बस्तर क्षेत्र में 08 एवं पश्चिम बस्तर क्षेत्र में 01 कुल 09 नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना माओवादियों के कोर एरिया में किया गया है

बीजापुर >> एक्सप्रेस। क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करने, स्थानीय आबादी के साथ संवाद में सुधार लाने, अमन शांति, सुरक्षा एवं विकास कार्यो को बढ़ावा देने के लिए किया गया नवीन सुरक्षा कैम्प (JTF) स्थापित किया गया। सुरक्षा बलों को नक्सल प्रभावित कोर क्षेत्र में अपनी पहुंच और निगरानी, स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजात दिलाने में मिलेगी मदद। नवीन (JTF) कैम्प की स्थापना क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए होगा कारगर। क्षेत्र में नक्सली गतिविधियो को नियंत्रित करने के लिए भद्रादी-कोत्तागुड़म (तेलंगाना राज्य) एवं जिला बीजापुर (छग) के साथ मिलकर किया जा रहा नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना। ग्राम भीमाराम में नवीन सुरक्षा कैम्प खुलने से क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल व्याप्त है। क्षेत्र में समग्र रूप से होगा ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजनाओं का विस्तार। 

         क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान में तेजी आयेगी तथा साथ ही सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं विकास कार्यो में भी इससे मदद मिलेगी। जिला बीजापुर के अंदरूनी क्षेत्रों में नक्सल उन्मूलन एवं विकास कार्यो को गति प्रदान करने के उद्देश्य से सुन्दरराज पी. पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज जगदलपुर (छ0ग0), राकेश अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक केरिपु छग सेक्टर रायपुर, कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक, रेंज दंतेवाड़ा, सूरजपाल वर्मा पुलिस उप महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा के मार्ग-दर्शन एवं डॉ0 जितेन्द्र यादव पुलिस अधीक्षक बीजापुर, 

            मनीष कुमार कमांडेंट 81वी बटालियन केरिपु, अमित कुमार कमांडेंट 202 कोबरा, नरेश पवार कमांडेंट कोबरा 205, पुष्पेन्द्र कुमार, कमांडेंट कोबरा 206,  अशोक कुमार कमांडेंट कोबरा 210 के निर्देशन में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित ‘‘नियद नेल्ला नार” योजना के तहत थाना उसूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भीमाराम  में दिनांक 03/03/2025 को नवीन सुरक्षा एवं जनसुविधा कैम्प स्थापित किया गया। नवीन सुरक्षा एवं जनसुविधा कैम्प स्थापित करने का उद्देश्य क्षेत्र में माओवादियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करना और आम लोगो तक विकासात्मक कार्यों और मूलभूत सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।

      ‌ ‌‌  नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने के लिए (JTF) नवीन सुरक्षा कैम्पों की स्थापना की गई है। क्षेत्र में नक्सल गतिविधियो व चुनौती से निपटने के लिए शासन के मंशानुसार क्षेत्र में लगातार सघन नक्सल विरोधी अभियान संचालित किया जा रहा है, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने लिए नये सुरक्षा कैम्पों की स्थापना, सुरक्षा बलो की तैनाती किया गया है। इन प्रयासो का उद्देश्य प्रतिबंधित एवं गैर कानूनी संगठन की गतिविधियों को रोकना और स्थानीय आबादी की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नवीन सुरक्षा कैम्प की स्थापना के साथ सुरक्षा बलों को नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अपनी पहुंच और निगरानी, स्थानीय लोगों को नक्सल हिंसा से निजात दिलाने में मदद मिलेगी। यह कदम नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने के लिए कारगर रहेगा।  

      नवीन कैम्प स्थापित होने से क्षेत्र के ग्रामीणों में काफी उत्साह एवं सुरक्षा का माहौल बना हुआ है। भीमाराम में नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापित होने से आसपास क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षा, चिकित्सा, मोबाईल नेटवर्क कनेक्टिविटी एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का तेजी से विस्तार होगा एवं शासन के मंशानुरूप नक्सल उन्मूलन अभियान के साथ-साथ विकास कार्यो में तेजी आयेगी। ग्राम भीमाराम में नवीन कैम्प स्थापित होने से सरकार की ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना के अन्तर्गत केन्द्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं को प्राथमिकता से आस-पास के पांच गांव तक पहुंचाया जाएगा एवं क्षेत्र में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याओं का यथासंभव निराकरण किया जायेगा। क्षेत्र के ग्रामीणों में नक्सली भय से आजादी की आशा जगी है। 

         कमलोचन कश्यप पुलिस उप महानिरीक्षक रेंज दंतेवाड़ा, सूरजपाल वर्मा, उप पुलिस महानिरीक्षक (परि.) सीआरपीएफ रेंज कोंटा के मार्ग-दर्शन एवं डॉ0 जितेन्द्र कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक बीजापुर, मनीष कुमार, कमांडेंट 81 वी बटालियन केरिपु,  अमित कुमार कमांडेंट 202 कोबरा, नरेश पवार कमांडेंट कोबरा 205, पुष्पेन्द्र कुमार, कमांडेंट कोबरा 206, अशोक कुमार कमांडेंट कोबरा 210, अति0पुलिस अधीक्षक बीजापुर मयंक गुर्जर, अति0 पुलिस अधीक्षक ऑप्स बासागुड़ा संजय ध्रुव, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भोपालपटनम मयंक रणसिंह, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस आवापल्ली  तिलेश्वर कुमार यादव के साथ जिला बल, एसटीएफ एवं केरिपु बल अधिकारीगण द्वारा मौके पर उपस्थित रहकर नवीन सुरक्षा कैम्प खोला गया है। नवीन सुरक्षा कैम्प स्थापना में जिला बीजापुर डीआरजी, बस्तर फॉईटर, एसटीएफ, कोबरा 202, 204,205,206, 210 एवं केरिपु 81 वी वाहिनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular