Friday, March 14, 2025
23.1 C
Delhi
Friday, March 14, 2025
Homeबड़ी खबरउसूर से 3 किमी की दूरी पर धान मंडी के पास मार्ग...

उसूर से 3 किमी की दूरी पर धान मंडी के पास मार्ग में माओवादियों के द्वारा लगाए 25 किग्रा का आईईडी डिटेक्ट किया गया।

उसूर-आवापल्ली मार्ग में केरिपु 196 की बीडीएस टीम के द्वारा बरामद आईईडी को सुरक्षित स्थान पर नष्ट किया गया।

02 फरवरी 2025 को थाना उसूर और केरिपु 196 वाहिनी की टीम उसूर-आवापल्ली सड़क मार्ग पर डिमाईनिंग ड्यूटी हेतु निकली थी।

बीजापुर >> एक्सप्रेस। उसूर–आवापल्ली मार्ग में बीडीएस टीम के द्वारा उसूर से 3 किमी की दूरी पर धान मंडी के पास मार्ग में माओवादियों के द्वारा लगाए लगभग 25 किग्रा का आईईडी डिटेक्ट किया गया। माओवादियों के द्वारा उसूर-आवापल्ली मुख्यमार्ग पर आईईडी प्लांट किया गया था। डिमाईनिंग के दौरान सतर्कता पूर्वक जांच कर सड़क के बीचो बीच प्लास्टिक कन्टेनर में लगाये गये आईईडी को बरामद किया गया। 196 केरिपु के बीडी टीम के द्वारा सुरक्षित रूप से आईईडी को निष्क्रिय कर जेसीबी की मदद से बाहर निकाला गया। केरिपु 196 की बीडी टीम के द्वारा बरामद आईईडी को सुरक्षित स्थान पर नष्ट किया गया।

माओवादियों द्वारा बड़ी वाहनों को नुकसान पहुंचाने की नीयत से कमांड स्वीच सिस्टम से आईईडी मुख्यमार्ग पर प्लास्टिक कन्टेनर में प्लांट किया गया था।

माओवादियो के द्वारा लगाये गये आईईडी से आम जनता को नुकसान हो सकता था। सुरक्षा बलो को क्षति पहुचाने की नीयत से आम जनता के जान की परवाह किये बगैर इस प्रकार मुख्यमार्ग पर आईईडी प्लांट करना माओवादियों की बौखलाहट एवं तिलमिलाहट को दर्शाता है। सुरक्षा बलों द्वारा माओवादियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से यह स्पष्ट है कि उनके नापाक मंसूबे कभी सफल नहीं होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular