Friday, March 14, 2025
23.1 C
Delhi
Friday, March 14, 2025
HomeBlog76वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर 214 बटालियन सी.आर.पी.एफ के कार्मिकों के...

76वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर 214 बटालियन सी.आर.पी.एफ के कार्मिकों के द्वारा आयोजन।

बीजापुर >> दबंग दुनिया। 214वीं वाहिनी सी.आर.पी.एफ. के दुगोली, बीजापुर स्थित परिसर में इस वर्ष 76 वें गणतन्त्र दिवस समारोह का आयोजन बडे ही हर्षोल्लास से किया गया। इस अवसर पर 214 बटालियन सी.आर.पी.एफ के के.डी. जोशी, कमाण्डेन्ट के द्वारा क्वार्टर गार्ड पर सलामी ली गई एंव राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया, साथ ही उपस्थित कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय गान गाकर देश के 76 वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान व देश प्रेम की भावना प्रकट की गयी।

       इस अवसर पर के. डी. जोशी, कमाण्डेन्ट ने अपने उद्बोधन में सभी कर्मचारियों, उनके परिजनों व सभी देशवासियों को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी। के.डी. जोशी, कमाण्डेन्ट ने कहा कि गणतन्त्र दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व ही नही बल्कि हमारे देश के गौरव और सम्मान का प्रतीक है। देश के सबसे बडे सशस्त्र बल के सदस्य होने के नाते इस शुभ अवसर पर आईए हम सब साथ मिलकर एक नई ऊर्जा के साथ पूरी ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का पालन करते हुये समर्थ भारत के सृजन में पूरे उत्साह के साथ सक्रिय भागीदारी का प्रण ले।

        इस गणतन्त्र दिवस समारोह में रणधीर कुमार झा, द्वितीय कमान अधि०, विवेक कुमार, द्वितीय कमान अधि०, डॉ० सोत गुप्ता, मुख्य चिकित्सा अधिकारी (ओ०जी०), सन्दीप कुमार शर्मा, उप कमाण्डेन्ट, कमल सिंह नेगी, उप कमाण्डेन्ट, प्रहलाद रजक, सहा. कमाण्डेन्ट, एवं 214 बटालियन सी.आर.पी.एफ अधीनस्थ अधिकारी व अन्य रैंक के कार्मिकों ने हिस्सा लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular