Friday, March 14, 2025
23.1 C
Delhi
Friday, March 14, 2025
HomeBlogवैदिक पंचांग में पढ़िए, आज का अपना भाग्यचक्र, दैनिक राशिफल में।

वैदिक पंचांग में पढ़िए, आज का अपना भाग्यचक्र, दैनिक राशिफल में।

🙏🏻 हर हर महादेव🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌤️ दिनांक – 20 जनवरी 2025
🌤️ दिन – सोमवार
🌤️ विक्रम संवत – 2081
🌤️ शक संवत -1946
🌤️ अयन – उत्तरायण
🌤️ ऋतु – शिशिर ॠतु
🌤️ मास – माघ (गुजरात-महाराष्ट्र पौष)
🌤️ पक्ष – कृष्ण
🌤️ तिथि – षष्ठी सुबह 09:58 तक तत्पश्चात सप्तमी
🌤️ नक्षत्र – हस्त रात्रि 08:30 तक तत्पश्चात चित्रा
🌤️ योग – सुकर्मा 21 जनवरी रात्रि 02:53 तक तत्पश्चात धृति
🌤️ राहुकाल – सुबह 08:41 से सुबह 10:04 तक
🌤️ सूर्योदय 07:19
🌤️ सूर्यास्त – 06:20
👉 दिशाशूल – पूर्व दिशा मे
🚩 *व्रत पर्व विवरण –
💥 *विशेष- षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 Diabetes( मधुमेह) नियंत्रित करने के लिए 🌷
👉🏻 Diabetes नियंत्रित करने के लिए सुबह १/२ किलो कच्चा करेला टुकड़े – टुकड़े करके तसले में डाल दें और अपने पैरों से १/२ से ३/४ घंटे तक तक कुचलें जब तक जीभ में कड़वाहट का अहसास ना हो l ७-१० दिन तक ये प्रयोग करें l इससे Diabetes नियंत्रित होती है l
👉🏻 हो सके तो इन दिनों में मेथी की सब्जी खाए या मेथी के दाने रात को भिगा दे और सुबह खाए | इससे लाभ होगा |
🙏🏻*
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 होंठ फटने पर 🌷
नाभि में सरसों के तेल की २-४ बूंदे डालें तथा जरा से मक्खन में नमक मिलाकर होंठों पर लगायें इससे लाभ होता है l
🙏🏻
🌞 ~ वैदिक पंचांग ~ 🌞

🌷 राग और ताल की महिमा 🌷
👉🏻 राग और ताल सुनने से बहुत सी बीमारियाँ दूर होती हैं
🎼 राग मारवा और राग भोपाली से आंतों की बीमारियाँ दूर होती हैं l
🎼 राग आसारी से मस्तक के रोग दूर होते हैं l
🎼 राग भैरवी से सिरदर्द ठीक होने लगता है l
🎼 राग सोहनी से सिरदर्द और मरुरज्जू (रीड़ की हड्डी में जो मनके घिस गए, वो ठीक होने लगते हैं l)
🎼 राग वसंत और राग सोरट से नपुंसकता दूर हो जाती है l
🙏🏻

      🌞 *~ वैदिक पंचांग ~* 🌞

🙏🏻🌷💐🌸🌼🌹🍀🌺💐🙏 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 20 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दु:ख-दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है। ग्यारह की संख्या आपस में मिलकर दो होती है इस तरह आपका मूलांक दो होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है।

चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में बहुत सफल होते हैं। आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से आप कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता।

शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29

शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92

शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036

ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव

शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे

जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल :

लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें। किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी

🙏🏻आज का राशिफल🙏🏻

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
*आज का दिन आपके लिए चुनौतियों से भरा रहने वाला है। आपको आपकी मेहनत का फल न मिलने से आपको टेंशन भी अधिक रहेगी। धन को लेकर आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है, इसलिए आप अपने खर्चों को कंट्रोल में रखें। वैवाहिक जीवन में साथी से आप किसी बात को लेकर लड़ाई झगडे में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटने की आवश्यकता है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
*आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्यों से जुड़कर पुण्य कमाने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी कार्य क्षमता बढ़ने से आपको खुशी होगी। यदि आप किसी नए काम को करने के लिए सोच विचार कर रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छा रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आपको अपने भाई व बहनों का पूरा साथ मिलेगा। बिजनेस में आपको कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जिसके लिए आपको अनुभवी व्यक्तियों से सलाह की आवश्यकता होगी। आप किसी से कोई वादा सोच समझकर करें।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
*आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। पारिवारिक मामलों को आप घर में ही रहने दें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकती हैं। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप किसी परीक्षा की तैयारी में मेहनत से जुटेंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
*आज का दिन राजनीतिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपने कामों में एकाग्र होकर जुटने की आवश्यकता है। किसी नए काम में आप सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपको अपने कामों को लेकर कार्यक्षेत्र में यदि अपने जूनियर से कोई मदद की आवश्यकता होगी, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
*आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको अपने खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कहीं बाहर जाने का ऑफर मिल सकता है। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाएं रखें, नहीं तो बाद में उन्हें समस्याएं आ सकती हैं। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
*आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय पारिवारिक मामलों को सुनने में व्यतीत करेंगे। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी पर भरोसा सोच समझकर करने की आवश्यकता है। आपको अपने किसी पुराने मित्र की याद सता सकते हैं। आपको अपने कामों को लेकर समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों का आपको पूरा साथ मिलेगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
*आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने करियर पर पूरा ध्यान देंगे, इसलिए यदि आपको जॉब चेंज करने की कोई भी मौका मिले, तो आप उसे हाथ से जाने न दें। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधा दूर होंगी। आपको किसी से कोई बात सोच समझकर बोलनी होगी। भाई बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। किसी कानूनी मामले में आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
*आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। आपको किसी परिवार के सदस्य की कोई बात बुरी लगेगी, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। जीवनसाथी के साथ भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आप यदि धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपकी संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से सभी व्यस्त रहेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
*आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप किसी नयी प्रॉपर्टी की खरीदारी कर सकते हैं। आपको इन्वेस्टमेंट सोच समझकर करने होंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी प्रेम बना रहेगा। पार्टनरशिप में आपको कोई काम करने से बचना होगा। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके भी आपको मिलने की पूरी संभावना है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
*आज का दिन आपके लिए धैर्य और साहस को बनाए रखने के लिए रहेगा। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी, लेकिन किसी दूर रहे परिजन की मदद से पूरा हो सकता है। जीवनसाथी को लेकर आप कहीं शॉपिंग पर जा सकते हैं। आपकी किसी पारिवारिक समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। आपके मनमौजी स्वभाव के कारण परिवार के सदस्य भी आपसे नाराज रहेंगे। आपने यदि किसी से कोई वादा किया है, तो उसे भी आपको समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
*आज का दिन आपके लिए किसी नए पद की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपका दिन खुशियों से सराबोर रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बिजनेस में आपको अपने बॉस की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपकी कोई पारिवारिक समस्या दूर हो सकती है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
*आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपकी इनकम के स्रोत बढ़ेंगे। आपके कुछ नए मित्र बनेंगे। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी और आपने यदि पहले कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। यदि आपका कोई शारीरिक कष्ट लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें भी आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आप अपने घर के कामों को भी समय से पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular