◼️नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अमर्यादित बयान, भड़के कांग्रेसी, फूंका पुतला।

पुतला दहन के दौरन उपस्थित कांग्रेसी
बीजापुर एक्सप्रेस >> राजेश झाड़ी। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा और उसके सहयोगी दल के नेताओं द्वारा अमर्यादित बयान को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता भड़के हुए हैं। कांग्रेस कमेटी ने विवादित बयान देने वाले केंद्रीय राज्य मंत्री और शिंदे गुट के महाराष्ट्र विधायक का आज बीजापुर में कांग्रेस भवन के सामने पुतला दहन किया है। काग्रेस नेताओं ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा सार्वजनिक बयान देते हुए लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश के नंबर वन आतंकी कहे जाने और महाराष्ट्र के सत्तारूढ़ शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक संजय गायकवाड़ द्वारा जीभ काटने वाले को 11 लाख रुपए ईनाम में दिये जाने संबंधी अमर्यादित बयान दिये जाने के विरोध में जिला मुख्यालय बीजापुर में कांग्रेस भवन के सामने दोनों भाजपा के नेताओं का पुतला फूंक कर आक्रोश जताया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक व जिला कांग्रेस कमेटी के सभी जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों की संख्या में जुटे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जम कर आक्रोश जताया।