Friday, March 14, 2025
27.1 C
Delhi
Friday, March 14, 2025
Homeराजनीतिजिले की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए पूर्ववर्ती भूपेश सरकार और विक्रम...

जिले की लचर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए पूर्ववर्ती भूपेश सरकार और विक्रम मंडावी जिम्मेदार – रेड्डी

चहेतों को लाभ पहुंचाने खरीदी गई गैर जरूरी मेडिकल सामग्री

बीजापुर >> एक्सप्रेस। बीजापुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के बदहाली के लिए पूर्ववर्ती भूपेश सरकार की गलत नीतियों और स्थानीय विधायक विक्रम मंडावी के चहेतों को लाभ पहुंचाने गैर जरूरी मेडिकल एक्यूपमेंट की खरीदी जिम्मेदार है।
पूर्व सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि बीते चार वर्षों में विभिन्न मद से जिले के अस्पतालों के नाम पर बोगस सामग्रियों की खरीदी की गई। जिसके चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर विपरीत असर पड़ा है। नेलसनार सहित अन्य स्थानों में बिना उपयोग के मेडिकल उपकरण जंग खा रहे हैं। जिला अस्पताल में बीते तीन वर्षों में बोगस खरीदी की भी जानकारी मिल रही है।
भाजपा नेता श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि आखिर किसके संरक्षण में स्वास्थ्य जैसे मूलभूत सेवाओं में की गई बोगस खरीदी और फर्जी बिलों के चलते बीजापुर जिले की वर्तमान स्वास्थ्य सेवा प्रभावित की गई है। प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार के सुशासन के सूर्योदय के बाद ऐसे भ्रष्ट सप्लायरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular