प्रदेश का माहौल बिगाड़ने का आरोप,भाजयुमो ने जलाया कांग्रेस का पुतला
बीजापुर >> एक्सप्रेस। भाजयुमो ने विधायक बंगला चौक पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी शांत प्रदेश में अशांति फैलाने का कार्य कर रही है। भाजयुमो का कहना है कि जिस तरह से दामाखेड़ा स्थित संत कबीर आश्रम में असामाजिक तत्वों के द्वारा तोड़फोड़ करते हुए कबीर पंथ के आचार्य उदित मुनि साहेब पर हमला किया गया था। उक्त घटना के आरोपी कांग्रेस पार्टी से जुड़े होने की बात सामने आई है जो दुर्भाग्यपूर्ण है।
कांग्रेस हमेशा से समाज मे नफरत फैलाकर राजनीति करने का प्रयास में रही है,आज प्रदेश का शांत माहौल को अशांत करने तरह-तरह का षड्यंत्र के साथ कांग्रेस प्रत्याशी कुकृत्य कर रही है।
जिसका भाजयुमो पुरजोर विरोध करती है,अगर कांग्रेस पार्टी की यही रवैया रही तो भाजयुमो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी,शांत प्रदेश में अशांति फैलाने की कुनीति न करें कांग्रेस। पुतला दहन में भाजयुमो जिलाध्यक्ष बलदेव उरसा,युवा मोर्चा प्रदेश कार्य समिति सदस्य फूलचंद गागड़ा, सोनू बघेल, हरीश बेलसरिया, बाबू स्वामी, गोलू नाग, मथियस कुजूर, तिरथ कुमार, कृष्णा रामटेके, लालू पोडियाम,हरे कृष्णा मुंड, हितेंद्र नाग, हरीश निषाद,रामधर जुर्री समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।