Friday, March 14, 2025
23.1 C
Delhi
Friday, March 14, 2025
Homeराजनीतिआदिवासी युवक के साथ अभद्र व्यवहार और क़ानूनी कार्रवाई मामले में भाजपा...

आदिवासी युवक के साथ अभद्र व्यवहार और क़ानूनी कार्रवाई मामले में भाजपा ने बड़ी कार्रवाई, अजय सिंह को बीजेपी से किया गया निष्कासित।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव के निर्देश पर प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी ने जारी किया आदेश।

रविवार को पुलिस ने अजय सिंह को किया था गिरफ्तार, बीजेपी के प्रदेश कार्यालय से जारी किया गया है पत्र।

बीजापुर एक्सप्रेस >> राजेश झाड़ी। भारतीय जनता पार्टी ने भैरमगढ़ निवासी व भाजपा के नेता अजय सिंह को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय ने एक पत्र जारी किया है जिसमें भैरमगढ़ में आदिवासी युवक के साथ अजय सिंह ने अभद्र व्यवहार किया है जिस पर पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही की गई है। अजय सिंह पर पार्टी की छवि धूमिल करने की बात भी भाजपा के इस पत्र में लिखी हुई है। पार्टी की सदस्यता से निष्कासन की कार्यवाही प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने की है। वहीं कुछ दिन पहले बीजापुर कलेक्टर के साथ भी बीजेपी नेता अजय सिंह कि नोक-झोंक।

        रविवार को पुलिस ने अजय सिंह को किया था गिरफ्तार :- वहीं अजय सिंह को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया था। अजय  सिंह को थाना भैरमगढ़ के अपराध क्रमांक 44/2024 धारा 191(2) 296 351(3) 133 333 324(6) 331(6) 308(4) BNS, ST/SC एक्ट की धारा 3(1)(द)(ध)(य) के आरोपी अजय सिंह ठाकुर निवासी भैरमगढ़ को गिरफ्तार कर दंतेवाड़ा में जेल भेजा गया है। अजय सिंह के खिलाफ पूर्व में अलग अलग धाराओं में 23 आपराधिक मामले दर्ज हैं। और कई बार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular