बीजापुर >> एक्सप्रेस। बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुरम के सीएएफ कैम्प में पदस्थ एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है। जवान की हालत गंभीर है उसका इलाज अस्पताल में जारी है। एडिशनल एसपी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया की जवान भोपालपटनम थाना क्षेत्र के अंतर्गत रामपुरम के CAF कैम्प में पदस्थ था।
जवान का नाम मनोज दिनकर है जोकि सुबह 5 बजे के आसपास कैम्प के अंदर ही अपने आप को अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर अपनी जान लेने की कोशिश की। गोली की आवाज़ सुनते ही कैम्प के अंदर अफरा तफरी मच गई।
साथी जवानों ने घायल जवान को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना मिलते ही आलाअधिकारी मौके पर पहुँच गए है। आखिर जवान ने इस तरह का कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद जगदलपुर मेडिकल कालेज के लिए रिफर किया गया है।