बीजापुर एक्सप्रेस >> राजेश झाड़ी। देश के ’’78 वें स्वतंत्रता दिवस’’ के उपलक्ष में चलाये जा रहे ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान को 85 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट सुनील कुमार राही के नेतृत्व में 85 वाहिनी के अधिकारी एवं जवानो के द्वारा जिला बीजापुर के सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा झंडा यात्रा निकाली गयी, ’’हर घर तिरंगा’’ अभियान के तहत सभी नगर वासियों को घर घर तिरंगा झंडा फहराने के लिए प्रेरित किया, इस उपलक्ष पर स्थानीय जनता को भी तिरंगा झंडे वितरित किये गयें एवं 85 वाहिनी के कमांडेंट सुनील कुमार राही द्वारा स्थाई निवासियों को बधाईया दी गई।